भाजपा द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
फिरोजाबाद , टूंडला पर विमल बैंकट हॉल में भाजपा द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने सम्बोधित किया
कार्यक्रम के दौरान लायन्स नीतू श्रीवास्तव अध्यक्ष लायंस क्लब टूंडला की गरिमामयी अध्यक्षता उपस्थित में "एक राष्ट्र - एक चुनाव" विषय पर आयोजित "संगोष्ठी" कार्यक्रम प्रबुद्ध समागम को मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों समाजसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि "एक राष्ट्र-एक चुनाव" भारत के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
यह अभियान भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि शासन की निरंतरता एवं विकास की गति को भी सुनिश्चित करेगा, आज देश में अलग-अलग राज्यों के आम चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं। इससे एक बड़ी राशि तो खर्च होती ही है, साथ ही देश की जनता का काफी समय बर्बाद होता है। चुनाव से पूर्व आचार संहिता लग जाटी हैं, और उस दौरान विकास संबंधित सारी योजना ठप पड़ जाती है। कुल मिलाकर विकास की तमाम गतिविधियों पर ब्रेक लग जाता है। ऐसे में अगर देश में वन नेशन वन इलेक्शन लागू होता है। तो देश और देश की जनता का समय और पैसा दोनों का बचत होगी। आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विकास की क्रमिक निरंतरता सुनिश्चित करने, चुनावी व्यय को घटाने और देश के संसाधनों का राष्ट्रहित में उपयोग बढ़ाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक है।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह से 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' के समर्थन में आवाज उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ संजीव जैन , एनपी सक्सेना , लायन्स अशोक गुप्ता , हेमंत उपाध्याय , जयंत जैन ,सरदार मनमोहन सिंह , सन्दीप श्रीवास्तव , केएस यादव , सुरेश श्रोतीय ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का सफल संचालन अल्पना शर्मा द्वारा किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक हनुमन्त सिंह बघेल , सह संयोजक डॉ अमित गुप्ता , भँवर सिंह चेयरमैन टूंडला , आकाश शर्मा , राहुल कुमार , वीरेंद्र प्रताप सिंह , दिनेश गुप्ता नगर अध्यक्ष , सचिन जैन , सुरेंद्र सावन झा , हरीश चौधरी , जुबिन भारद्वाज , मनप्रीत कीर , अश्वनी कुमार एसबीआई , सन्ध्या दीप , राजीव श्रीवास्तव , अवनीश गुप्ता , डॉ शोभित सिंह , विपिन शिवहरे , प्रतिमा उपाध्याय , अशोक सारस्वत , सतेंद्र जैन एडवोकेट , राजीव जैन अंकित जैन , बेबी चौहान , रीमा यादव , बंसत जैन , आलोक उपाध्याय , शैलेन्द्र सिंह , राघवेंद्र सिंह , सागर गुप्ता , रेनु उपाध्याय , नीलम दिवाकर , राजेश चौहान , योगेंद्र चौहान , एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
टिप्पणियां