ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली

तैयारी बैठक में वरिष्ठ नेताओेें ने दिये महत्वपूर्ण सुझावः दायित्वों का वितरण

ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली

बस्ती - कांग्रेस द्वारा आगामी 28 अप्रैल को पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह के परिसर में दिन में 11 बजे से प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है।  शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं  की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा के साथ ही पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों में दायित्वोें का वितरण किया गया।
तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम संयोजक  केशव चन्द यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार संविधान को बदलने की तैयारी में है और संसद से लेकर सड़क तक संविधान को कमजोर करने के साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहब को भी अपमानित करने का सुनियोजित षड़यंत्र निरन्तर जारी है। देशा वासियों को जगाने और संविधान बचाने की दिशा में 28 अप्रैल की कांग्रेस की रैली महत्वपूर्ण है। कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता रैली की सफलता के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दें।
कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में आलोक प्रसाद पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, अनूप पाण्डेय, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ‘बबलू’   जय करण वर्मा,  देवेन्द्र श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, नर्वदेश्वर  शुक्ल,  अनिल भारती, अमित सिंह, वाहिद सिद्दीकी, अलीम अख्तर, राम बचन भारती, राणा सिंह, लाल जी पहलवान, शौकत अली, नन्हू, संदीप श्रीवास्तव गंगा मिश्रा, राजन सिंह, आनंद के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओें ने संविधान बचाओ रैली को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने वरिष्ठ नेताओ के सुझावों का स्वागत करते हुये बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम संयोजक लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसन्त चौधरी के संयोजन में आयोजित  संविधान बचाओ रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश सचिव सत्य नरायन पटेल के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता, प्रदेश के अनेक सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायक, कार्यकर्ता हजारों की संख्या में हिस्सा लेंगे। बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिये तहसील, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओें में दायित्वोें का वितरण कर दिया गया है। कांग्रेस  पदाधिकारीे, तहसील, ब्लाकों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिये ताकत झांेक दिया है। गांव-गांव जाकर सघन सम्पर्क किया जा रहा है। दावा किया कि प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। 

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां