नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना नगर पुलिस द्वारा थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/25 धारा 65/137(2)/87/351(2)/352 बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि0 से सम्बंधित नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने, धर्म परिवर्तन करके शादी कर लेना व दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त अनीश पुत्र साबिर अली साकिन महरीपुर थाना नगर जनपद बस्ती को थाना नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नगर देवेन्द्र सिंह जनपद बस्ती,उ0नि0 विवेकानंद तिवारी थाना नगर जनपद बस्ती,हे0का0 राजेश कुमार थाना नगर जनपद बस्ती,का0 ज्योति प्रकाश थाना नगर जनपद बस्ती रहे ।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां